बेटे और बेटी ने सौतेली मां का गला और पैर काट शव फेंका कुएं में

लखनऊ। पिता का दो शादी करना उनके बच्चों को इस कदर नागवार गुजरा कि सौतेली मां को मौत के घाट उतार दिया।
यूपी के बाराबंकी जिले के दीनपनाह गांव में भाई-बहन ने मिलकर अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी। यही नहीं हत्या के बाद लाश की पहचान को छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया।

murder

हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया गया। लेकिन जब अगले दिन गांव की महिलायें कुएं के पास पूजा करने के लिए गयीं तो उन्हें वहां से दुर्गंध आने लगी।

महिलाओं और ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद लाश की पहचान करने के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी पहचान सोफिया के रुप में हुई।

जब शव को बोरे से निकाला गया तो उसमें महिला का गला व पैर बुरी तरह से काट दिया गया था और उसके चेहरे पर गंभीर घाव थे।
मृतक सोफिया की बहन ने पुलिस में मामला दर्ज करा आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या सौतेले बेटे ने बहन और बहनोई के साथ मिलकर की है।

सोफिया के पति जो जिनकी मृत्यु पहले ही हो गयी थी ने दो शादियां की थी। सोफिया लखनऊ में किराए के मकान में अपने चौदह साल के सौतेले बेटे फरमान के साथ रहती थी और मजदूरी करके घर चलाती थी।

वहीं इस पूरे मामले पर इलाके के एसपी का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला संपत्ति का लगता है। वारदात के पीछे आरोपी बेटे और बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+