सैकड़ों हत्या, अपहरण और डकैती करने वाले की मूर्ती लगी मंदिर में

लखनऊ। आपने अक्सर मंदिरों में भगवान को विराजे और लोगों को उन्हें पूजते हुए देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक मंदिर में डकैत ददुआ और उसकी पत्नी की मूर्ती की स्थापना की गयी है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के नरसिंह कबरहा में शिवहरे रामजानकी मंदिर मे दस्यु शिव कुमार उर्फ ददुआ उसकी पत्नी केतकी देवी की मूर्ती को लोगों ने स्थापित किया है।

एक ऐसा मंदिर जहां भगवान लेते हैं भक्तों से ब्याज

Statue of dacoit has been established in the temple in Uttar Pradesh

यही नहीं इस मूर्ती स्थापना का कोई विरोध भी नहीं हुआ है। यही नहीं जिस वक्त मंदिर में मूर्ती की स्थापना हो रही थी उस वक्त मंदिर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था और महज तीस मिनट के भीतर मूर्ती की स्थापना हो गयी। चित्रकूट के देवकली कांव में ददुआ का जन्म 1975 में हुआ था।

यही से उसने अपराध की दुनिया को अपना पेशा बनाया और चित्रकूट सहित बांदा, कौशांबी, इलाहाबाद और सतना में उसने दो सौ से अधिक अपहरण, हत्या और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया। ददुआ के नाम कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। वर्ष 2007 में पुलिस मुठभेड़ में दुदुआ की मौत हो गयी थी। उसके साथ उसके छह से अधिक साधी भी मुठभेड़ में मारे गये थे। ददुआ के सिर पर पांच लाख का इनाम भी पुलिस ने घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+