2017 से पहले नहीं शुरु हो सकेगा लखनऊ मेट्रो, करना होगा इंतजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी महत्वाकांक्षी मेट्रो रेल परियोजना के सही समय पर पूरा होने पर ग्रहण लगता दिख रहा है।

lucknow metro

मेट्रोमैन के नाम से विख्यात लखनऊ मेट्रो के प्रधान सलाहकार ई श्रीधरन ने सोमवार को लखनऊ मेट्रो कार्य का निरीक्षण करने के बाद कहा कि मार्च 2017 से पहले मेट्रो का चल पाना मुश्किल है।

श्रीधरन ने कहा कि मेट्रो ट्रैक पर पहली बोगी 2016 में सितंबर माह में रखी जाएगी और ट्रायल शुरु कर दिया जाएगा। लेकिन लोग मेट्रो का सफर मार्च 2017 से पहले नहीं कर पायेंगे।

आपको बता दें कि जिस वक्त लखनऊ मेट्रो की नींव का शिलान्यास रखा जा रहा था उस वक्त अखिलेश यादव ने सपा मुखिया के सामने वादा किया था कि वह 2017 से पहले लखनऊ मेट्रों को हर हाल मे चला देंगे।

वहीं बताया जा रहा है कि लखनऊ मेट्रों में नयी नौकरियों की भी बहार आयेगी। इसके लिए मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अगले वर्ष से भर्तियां शुरु करेगी।

लखनऊ में पहला मेट्रो रूट जो शुरु होगा वह ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग रेलवे स्टेशन तक का होगा। इस रूट पर पिलर से लेकर ट्रैक पड़ने तक का काम लगभग पूरा हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+