यूपी विधानसभा उपचुनाव 2019: सपा ने किया पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। रविवार को सपा ने घोसी सीट से सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है, मानिकपुर से निर्भय सिंह पटेल को, जैदपुर से गौरव कुमार रावत को, जलालपुर सीट से सुभाष राय को और प्रतापगढ़ सीट से बृजेश वर्मा पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। रविवार को इसकी जानकारी पार्टी की ओर से दी गई।

sp releases list of 5 candidates by elections

उपचुनावों के लिए उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने रामपुर विधानसभा से भरत भूषण गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है, लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी, मानिकपुर से आनंद शुक्ला, गोविंदनगर से सुरेंद्र मैथानी, घोसी सीट से विजय राजभर व जलालपुर विधानसभा सीट से राजेश सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। आपको बता दें कि हमीरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने पहले ही बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है।

11 सीटों पर होना है उपचुनाव
बता दें कि यूपी में 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें रामपुर, सहारनपुर की गंगोह, फिरोजाबाद की टूंडला, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, हमीरपुर और अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट शामिल है। इन 11 विधानसभा सीटों में से रामपुर की सीट सपा और जलालपुर की सीट बसपा के पास थी और बाकी सीटों पर बीजेपी का कब्जा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+