'देश में महफूज नहीं है मुस्लिम, मॉब लीचिंग के नाम पर हो रहा है कत्ल'
Lucknow News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने संभल में एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, देश में मुस्लिम महफूज नहीं है। मॉब लीचिंग के नाम पर कत्ल हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जीने का हक कब दिया जाएगा। जबकि मुस्लिम समाज अपने देश से प्यार करता है। आजादी के समय में भी तमाम मुसलमानों ने कुर्बानी दी थी।

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क शनिवार को चंदौसी में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार बनने के सवाल पर कहा कि बीजेपी देश की ठेकेदार नहीं है। आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बातें बनाने वाली आरएसएस ने देश के लिए कुछ नहीं किया, जबकि देश की आजादी की जंग के लिए तमाम मुसलमानों ने कुर्बानियां दीं। इसके बाद भी देश के मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने जैसे बयान दिए जाते हैं। अब संसद में सरकार से हम यह सवाल पूछेंगे कि हमें इस देश में जीने का हक कब दिया जाएगा।
वंदे मातरम को लेकर आये थे विवादों में
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का विवादों से पुराना नाता रहा है। वंदेमातरम के विरोध में संसद से वॉकआउट करने जैसा बड़ा विवाद उनसे जुड़ा है। इसी तरह कल्किधाम में मंदिर निर्माण नहीं होने देने का ऐलान करने पर भी वह चर्चा में आए थे। नोएडा के महिला आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन पर भी बर्क ने अखिलेश सरकार पर सवाल उठाए थे। बता दें कि 7 मई 2018 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद पर संभल के पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि जिन्ना के नाम पर भाजपा हिंदू-मुस्लिमों के बीच नफरत फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जिन्ना ने भी भूमिका निभाई थी।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications