सपा नेता मनोज पांडेय ने PM मोदी को कहे अपशब्द, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
लखनऊ, 5 सितंबर: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मनोज पांडेय पर मुकदमा दर्ज हो गया है। दरअसल, मनोज पांडेय का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहते नजर आए। मनोज पांडेय ने इस वीडियो में पीएम मोदी को नटवरलाल करार देते हुए देश का सबसे बड़ा झूठा करार दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली में मनोज पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सपा नेता ने पीएम मोदी के लिए कहे अपशब्द
दरअसल, एक मिनट 15 सेकेंड का यह वीडियो यूपी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनोज पांडेय ने पीएम मोदी को देश का सबसे बड़ा झूठा और मक्कार करार दिया है। मनोज पांडेय ने कहा, वह वोट के लिए किसी कि भी कसम खा सकते हैं। देश का झूठा नंबर वन है....। वीडियो में वह कहते दिखायी दे रहे हैं कि यह बहुत बड़ा नटवरलाल है। देखिएगा 2022 में अपनी सरकार बनने जा रही है उसके बाद इनका भंडाफोड़ किया जाएगा।
भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर किया पलटवार, कहा- ये हैं सपा के संस्कार
यह वीडियो सामने आते ही भाजपा ने सपा पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, ''ये हैं समाजवादी पार्टी के संस्कार! ये मनोज पाण्डेय हैं, जो समाजवादी पार्टी के बड़े नेता हैं, पूर्व मंत्री हैं, मौजूदा विधायक हैं, प्रधानमंत्री जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, इतना ही नहीं जानता को भी गली दे रहे हैं।''
REPORT: VIDYA SHANKER












Click it and Unblock the Notifications