सपा की महिला नेता को मिली न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नेता और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह की करीबी नीलम रोमिला सिंह को फोन पर धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि अगर उन्होंने गोविंदनगर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी नहीं छोड़ी तो उनकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी।

SP leader gets threat call of distributing her nude pics on social media

नीलम रोमिला सपा के अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य भी है। धमकी देने वाले का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। धमकी देने वाले सख्श ने कहा है कि अगर उन्होंने कहना नहीं माना तो उनकी दोनों बेटियों को भी उठा लिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद रोमिला ने पुलिस को तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस से अपील की है।

धमकी देने वाल ने उन्हें पैसे का भी लालच दिया और गोविंदनगर विधानसभा सीट से दावेदारी छोड़ने को कहा गया है।रोमिला ने 2012 में गोविंदनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और इस बार भी वह इस सीट से चुनाल लड़ सकती है। माना जा रहा है कि उन्हें इस बार सपा का टिकट मिलना तय है। बहरहाल पुलिस मामले की सूचना मिलने के बाद तफ्तीश कर रही है।

नीलम रोमिला ने बताया कि 14 अगस्त को उन्हें फोन आया, हालांकि उन्होंने फोन नहीं उठाया लेकिन लगातार देर रात तक कई बार कॉल आता रहा, जब उन्होंने फोन उठाया तो फोन करने वाला उन्हें धमकी देने लगा। फोन करने वाले ने बताया कि वह दुबई से बोल रहा है और उसका नाम मेनन है। उसने यह भी कहा कि वह चुनाव लड़ने वाली पार्टी को व विपक्ष दोनों को पैसा देता है। अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस धमकी देने वाले पर कब कार्यवाही करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+