मोदी से डरी सपा सरकार नहीं बांटेगी लैपटॉप!

पार्टी अपनी हार के लिए रोज नई-नई वजहें तलाश रही हैं। शर्मनाक हार का सामना कर रही सपा सरकार ने अब फ्री लैपटॉप समेत की स्क्रीमों को बंद करने की बात कही हैं। सपा की दलील है कि लैपटॉप स्कीम से सपा को कम, भाजपा को ज्यादा फायदा मिला हैं।
सपा नेता और मंत्री गायत्री प्रजापति ने कहा कि उनके द्वारा दिए लैपटॉप को आरएसएस ने प्रचार का साधन बना लिया। आरएसएस और भाजपा ने उससे नरेंद्र मोदी का प्रचार किया। लैपटॉप में नरेंद्र मोदी की फोटो चलने लगी, जिससे युवा गुमराह होकर भाजपा के पक्ष में चले गए। उन्होंने कहा कि अब ऐसी ही कई स्क्रीमों की समीक्षा की जानी चाहिए। अपने बयान को व्यक्तिगत राय बताते हुए प्रजापति ने कहा कि फ्री लैपटॉप बांटने के बदा सपा सरकार को इसके मद का पैसा बिजली, पानी व सड़क पर लगाना चाहिए।
मंत्री की बीते सुनकर लगने लगा कि सपा सरकार लैपटॉप वितरण, बेरोजगारी भत्ता, पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां, कब्रिस्तान के पुनरुद्धार जैसी योजनाओं की समीक्षा करेगी। हलांकि उ नकी ये योजना उनके चुनावी मेनिफेस्टो में निहित थी। अगर सरकार की ये स्कीम को जारी रखती है तो सपा सरकार को करीब 40 लाख छात्रों को लैपटॉप देना होगा। साल 2013-2014 में सरकार को योजना आयोग की ओर से 2,700 करोड़ लागत की लैपटॉप योजना को वितरित करने की अनुमति मिल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications