Agnipath Scheme : अखिलेश का बड़ा वार, कहा- BJP सरकार देश को 'रुष्ट जवान रुष्ट किसान' के हालातों में ले आई

लखनऊ, 17 जून: केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती के लिए लाई गई नई योजना 'अग्निपथ' को लेकर मचे बवाल के बीच सियासत भी गर्म है। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों के नेता सरकार पर लगातार हमलावर हैं। अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर भाजपा पर बड़ा हमला किया है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकर देश को 'जय जवान जय किसान' से 'रुष्ट जवान रुष्ट किसान' के हालातों में ले आई है।

SP Chief akhilesh yadav targets on BJP government over agnipath scheme

अखिलेश वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर बोला हमला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार की शाम वाराणसी में युवाओं के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'भाजपा सोचती है कि लोग फ़ौज में नौकरी करने जाते हैं, दरअसल युवा देश-प्रेम के जज़्बे से सेना में जाते हैं, लेकिन ये वो क्या जानें जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन तक में हिस्सा ही न लिया हो। भाजपा सरकार देश को 'जय जवान जय किसान' से 'रुष्ट जवान रुष्ट किसान' के बुरे हालातों में ले आई है।'

भाजपा सरकार युवाओं का मनोबल गिरा रही है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने गुरुवार को भी प्रदर्शनकारी युवाओं का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'देश के भावी सैन्य बलों पर बल का दुरुपयोग करके भाजपा सरकार युवाओं का मनोबल गिरा रही है। 'भारत माता' का उद्घोष झूठे दिखावे का नहीं; सच्ची देशभक्ति का प्रतीक होना चाहिए। सेना का ठेकेदारीकरण देश और सच्चे देश भक्त युवाओं के लिए विश्वासघात के समान है। फ़ौज आउटसोर्स का विषय नहीं है।'

वाराणसी सहित यूपी के कई शहरों में बवाल, आगजनी

बता दें, केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी बवाल हुआ। जगह-जगह युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह पथराव, तोड़फोड़ की गई। वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 10 के पास आगजनी की गई। करीब पांच घंटे तक जारी हंगामे के बाद उपद्रवियों को खदेड़ कर पुलिस ने शांति बहाल की। कई दर्जन युवाओं को हिरासत में भी लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+