'कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है', योगी के मंत्री खटीक के इस्तीफे पर अखिलेश का बीजेपी पर वार

लखनऊ, 20 जुलाई: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने गृहमंत्री अमित शाह को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में खटीक ने दलित होने की वजह से सम्मान न मिलने और अधिकारियों पर तवज्जों न देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री के इस्तीफे को लेकर सियायत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने ट्वीट में उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन की क्रॉनॉलॉजी भी बताई है।

sp chief akhilesh yadav targets BJP over minister dinesh khatik resignation

अखिलेश ने कहा- कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है

मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट में कहा, "जहां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले! ऐसी भेदभावपूर्ण बीजेपी सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है! कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।" अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन की क्रॉनॉलॉजी भी समझाइए।

अखिलेश यादव का ट्वीट

उप्र भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन की क्रॉनॉलॉजी समझिए:

- पहले लोक निर्माण विभाग के मंत्रालय में विद्रोह

- फिर स्वास्थ्य मंत्रालय में विद्रोह

- अब जल शक्ति मंत्रालय में विद्रोह

जनता पूछ रही है, उप्र की भाजपा सरकार ईमानदारी से बताए... अब अगली बारी किसकी है?

'दलित होने की वजह से नहीं मिलता सम्मान', दिनेश खटीक ने भेजा इस्तीफा

योगी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने गृहमंत्री अमित शाह को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में खटीक ने दलित होने की वजह से सम्मान न मिलने और अधिकारियों पर तवज्जों न देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनेश खटीक ने आरोप लगाया है कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं होती और न ही किसी बैठक की सूचना उन्हें दी जाती है। खटीक ने इस्तीफे में कहा कि राज्यमंत्री के अधिकार के तौर पर सिर्फ गाड़ी दे दी गई है। यही नहीं, दिनेश खटीक ने ट्रांसफर के मामलों में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+