लोगों की नाराजगी से 400 सीटें जीत सकती है समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव ने कहा
लोगों की नाराजगी से 400 सीटें जीत सकती है समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव ने कहा
लखनऊ, 05 अगस्त: 5 अगस्त 2021 को जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा की अगुवाई यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। बता दें कि यह साइकिल यात्रा सपा नेताओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली। साइकिल यात्रा पर निकलने से पहले पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सपा 400 सीटें जीतेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र ने हमेश समाजवादी आंदोलन को हमेश आगे बढ़ाने का काम किया। जीवन भर समाजवादी सिद्धांतों के साथ खड़े रहे। जब कभी समाजवादी पार्टी पर संकट आया, वो सामने खड़े हो गए उन संकटों का मुकाबला करने। आज हम समाजवादी उन्हीं के रास्तों पर चलकर प्रदेश को एक नई दिशा, प्रदेश को एक नई उम्मीद देने का काम कर रहे है।' अखिलेश ने कहा कि आज हम उन लोगों को भी याद करते है जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जिनकी जान चली गई।
अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा मिस मैनेजमेंट, ऐसी सरकार की नाकामी और सरकार का एडमिनिस्ट्रेशन ने जनता को धोखा देने का काम किया है। कहा कि कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। जिन परिवारों ने कोरोना वायरस में अपने सदस्य खोये उनकी दुख की कल्पना नहीं की जा सकती। वो परिवार आज भी बिखरे हुए है। आज भी उन परिवारों के बीच में दुख है और इस सरकार ने उनकी जरूरत पड़ने पर कोई मदद नहीं की। जहां दवाइ का इंतजाम हो जाता, बिस्तर, हॉस्पिटल में बेड का इंतजाम हो जाता। लेकिन यह सरकार कुछ नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि यह सरकार नाकाम रही।
ऑक्सीजन जिससे जान बच जाती, वो ऑक्सीजन मरीजों को उपलब्ध नहीं करवा पाए। जिसकी वजह से ना जाने कितने लोगों को जान चली गई। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार हर मुद्दे पर नाकाम है। जिस तरह से जनता में नाराजगी है आने वाले समज में हो सकता है जनता समाजवादियों को 400 सीटें भी जीतवा दें। अखिलेश ने कहा कि अभी तक तो हम 350 बोलते थे, लेकिन जिस तरह की नाराजगी जनता के बीच में है, हो सकता है 400 सीटें जीत जाए। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति ऐसी है कि भारतीय जनता पार्टी के पास प्रत्याशी कम पड़ेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो पार्टी कहती थी अपराधियों से दूर रहो। लेकिन चुनाव आते-आते वो अपराधियों के कितने करीब पहुंच गए। इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि वो 'मैनीफेस्टो' नहीं 'मनीफेस्टो' बनाते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है। भाजपा की सरकार ने कोरोना के दौरान लोगों की मदद नहीं की और बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
