उत्तर प्रदेश के कई शहरों के बीच शुरु होगी सीधी विमान सेवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दूसरे शहरों की हवाई यात्रा करना आसान हो जाएगा। जल्द ही प्रदेश के अन्य शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए सीधी उड़ान की सेवा जल्द ही शुरु होने वाली है। लखनऊ से वाराणसी, आगरा, गोरखपुर और इलाहाबाद के लिए सीधी उड़ाने 2016-17 के बीच शुरु हो जाएगी।

Soon there will be direct flight available in Uttar Pradesh different cities

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग के मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि अगले एक वर्ष के भीतर यह सेवा शुरु हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया ने 70 सीटर विमान इन शहरों को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन मौजूदा समय में विमान में 70 सीटें भर पाने की संभावना कम दिखती है।

सिर्फ 20 तस्वीरों मे जानियें उत्तर प्रदेश कैसे हैं देश के अन्य राज्यों से अलग

सहगल ने कहा कि एयर इंडिया के प्रस्ताव को लागू करने में कुछ दिक्कते थे लिहाजा हमने 20 सीटर विमान की मांग की है। बाद में यात्रियों की संख्या में इजाफा होने पर ज्यादा क्षमता वाले विमानों की सेवा शुरु की जा सकती है। वर्ष 2015-16 में प्रदेश में 20 करोड़ पर्यटक आये, वहीं 2014-15 में यूपी विदेशी सैलानियों के मामले में उत्तर प्रदेश भारत में तीसरे स्थान पर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+