सोनिया ने निकाली मुलायम की हवा, पूछा क्यों नहीं हुआ डेवलपमेंट?

उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर हमला करते हुए सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार द्वारा भारी मात्रा में धन भेजे जाने के बावजूद राज्य सरकार विकास कार्य नहीं करवा रही है। सपा सरकार पर विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार विभिन्न विकास योजनाओं के लिये काफी धन भेजती है, लेकिन राज्य की समाजवादी पार्टी की सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है और केन्द्र के भेजे पैसों से विकास नहीं करवा रही है।
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं पर अमल के लिये धन भेजना केन्द्र सरकार का काम है, लेकिन विकास कार्य कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। मुलायम सिंह पर हमला करते हुए सोनिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार अपने काम से बच रही है।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी दो दिनों के लिए अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। उन्हंने वहां चलाए जा रहे विकास कार्यों का जायदा लिया। दो दिनों से राजबरेली में ठहरी सोनिया ने समाजवादी पार्टी के विकास की पोल खोल कर रख दी है।












Click it and Unblock the Notifications