Video: बीमार महिला को KGMU हॉस्पिटल में नहीं मिली स्ट्रेचर, गोद में उठाकर इधर-उधर भटकता रहा युवक

लखनऊ, 23 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक भले ही घूम-घूमकर अस्पताल को औचक निरीक्षण कर हालातों का जायजा ले रहे हो। लेकिन अस्पतालों में होने वाली अनिमिताओं की खबरे अब भी सामने आ रही है। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। यहां केजीएमयू अस्पातल में एक व्यक्ति बीमार महिला को गोद में उठाकर इधर से उधर भटकता रहा।

Sick woman did not get stretcher in KGMU Hospital

इस दौरान उसे महिला को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक अस्पातल प्रशासन की तरफ से उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं, अब युवक द्वारा महिला को गोद में उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है इसको लेकर बताया जा रहा है कि महिला मरीज को गोद में लेकर तीमारदार केजीएमयू अस्पताल पहुंचा था।

मरीज को स्ट्रेचर ना मिलने की वजह से उसे मरीज को अपनी गोद में उठा लिया और फिर केजीएमयू ट्रामा सेंटर से शताब्दी अस्पताल की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह की सफाई सामने आई है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर रहा है।

कहा कि अभी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है आखिर किन कारणों से व्यक्ति महिला को गोद में उठा कर ले जा रहा है। बता दें कि, अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओपीडी में पहुंचे थे। यहां उन्होंने लाइन में लगकर पर्चा बनवाया था इस दौरान मास्क लगा होने के कारण पहले तो लोग उनको पहचान नहीं पाए थे। लेकिन जब यूनिवर्सिटी प्रशासन को पता चला तो वहां पर खलबली मच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+