महज 250 रुपए के खाने के बिल के लिए पुलिस वालों ने की होटल मालिक की हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक बार फिर से घिनौना चेहरा सामने आया है। सहारनपुर में एक होटल मालिक को पुलिस वालों से पैसा मांगने की वजह से जान से हाथ धोना पड़ा है।

सहारनपुर में शेर ए पंजाब नाम के होटल में जब सादे कपड़ों में दो व्यक्ति खाना खाने गये तो वेटर ने उनके सामने खाना खाने के बाद 270 रुपए का बिल रखा।
वीडियो में देखें यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत: कफन के लिए सरेआम उतरवा दी बुजुर्ग की धोती
खाना खाने के बाद वेटर के बिल को दोनों ही व्यक्तियों ने देने से इनकार कर दिया। होटल मालिक ने दोनों व्यक्तियों को 20 रुपए की छूट भी दी लेकिन बावजूद इसके दोनों ने बिना पैसे दिये ही होटल से निकल गये।
लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों व्यक्तियों में से एक पुलिस वाला वापस वर्दी में आया और उसने होटल मालिक भोला को गोली मार दी। लेकिन जब वह गोली मारकर भागने लगा तो होटल के कर्मचारी हिटलर ने पुलिस वाले को रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस वाले ने उसे भी गोली मार दी।
जिस वक्त यह सब होटल पर हो रहा था उस वक्त कई वरिष्ठ पुलिस वाले वहां खाना खा रहे थे लेकिन किसी ने कुछ भी बोलना सही नहीं समझा। वहीं पुलिस अधिकारियों ने आरोपी पुलिसवाले पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications