BJP में शामिल होने के दावे पर सामने आया शिवपाल का बयान, जानिए क्या कहा ?
लखनऊ, 19 जनवरी: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यूपी बीजेपी ज्वाइनिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उन्होंने शिवपाल के बीजेपी में शामिल होने की बात कही है। शिवपाल ने कहा, 'श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई जी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकता हूं, यह दावा पूर्णतया निराधार और तथ्यहीन है।'

Recommended Video
बता दें, लक्ष्मीकांत बाजपेई ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि शिवपाल सिंह भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश से अपना परिवार नहीं संभल रहा है। अखिलेश यादव से अपने परिवार की टूटन नहीं संभल रही। अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि इससे दोनों को फायदा होगा। शिवपाल ने कहा, 'श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई जी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकता हूं, यह दावा पूर्णतया निराधार और तथ्यहीन है।'
बता दें, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मतभेदों के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी। हालांकि, अब शिवपाल यादव एक बार फिर अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं। शिवपाल की पार्टी का अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हो गया है। इससे पहले शिवपाल ने कहा था कि अखिलेश यादव से कोई मतभेद नहीं है। उनको अपना नेता मान लिया है।












Click it and Unblock the Notifications