CAA: समर्थकों के साथ शिवपाल ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने रोका

लखनऊ। राजधानी लखनऊ मे दो दिनों से लगातार CAA और NRC के विरोध में प्रदर्शन जारी है। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक प्रदर्शन कर रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी भी प्रदर्शन करने में पीछे नही। बीएसपी शांतिपूर्वक सरकार को घेरने में लगी है। इसी कड़ी में शिवपाल की पार्टी प्रसपा ने भी सड़क पर उतर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

Shivpal Yadav protested protested against CAA

अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रसपा ने पार्टी कार्यालय से शिवपाल के नेतृत्व ने निकलकर प्रदर्शन शुरू किया। वहीं भारी संख्या में कार्यकर्ता की भीड़ को देख पर्याप्त पुलिस बल को लगाया गया था। जैसे ही पार्टी कार्यालय से लोग सड़कों पर निकले, उन्हें रोकने का प्रयास किया गया।

Shivpal Yadav protested protested against CAA

धक्का-मुक्की कर कुछ दूर कार्यकर्ता पहुंच गए और फिर पुलिस ने इन्हें बसों में भरकर आगे के लिए रवाना कर दिया। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव प्रदर्शन में मौजूद रहे। मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय से प्रसपा का हुज़ूम निकला था। प्रसपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर CAA और NRC के खिलाफ विरोध जताया जबकि इस समय विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+