ईद पर शिवपाल का अखिलेश पर बड़ा हमला! बोले - हमने उसे चलना सिखाया और वो हमें रौंदते चला गया
लखनऊ, 03 मई: प्रसपा प्रमुख और सपा विधायक शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव से नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी है। ईद के मौके पर शिवपाल यादव ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। शिवपाल ने यहां तक कह दिया जिसे उन्होंने चलना सिखाया वही उन्हें रौंदता चला गया। शिवपाल यादव के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर से सूबे की सियासत में गर्म हो गई है।
Recommended Video

शिवपाल का ट्वीट- हमने उसे चलना सिखाया.. और वो हमें रौंदते चला गया...
शिवपाल यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, ''अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया! इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी! हमने उसे चलना सिखाया.. और वो हमें रौंदते चला गया... एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।''
खुलकर सामने आई अखिलेश-शिवपाल के बीच तकरार
बता दें, विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला जारी है। सपा विधायक दल की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज शिवपाल यादव के बीजेपी में जाने की भी चर्चा है। शिवपाल के बीजेपी में जाने की चर्चा पर बीते दिनों अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बीजेपी हमारे चाचा को लेना चाहती है तो अच्छी बात है, ले ले उन्हें। देर क्यों कर रही है? साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी चाचा से कोई नाराजगी नहीं है। वहीं, शिवपाल यादव ने भी इस बयान पर पलटवार किया था। शिवपाल ने कहा था कि अगर उन्हें ऐसा लगता है तो वह उन्हें पार्टी से निकाल क्यों नहीं देते।












Click it and Unblock the Notifications