मुलायम सिंह के समर्थन में आए शिवपाल यादव, बोले-बदले की भावना से BJP सरकार कर रही है कार्य

लखनऊ। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बचाव में उतरे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का समर्थन अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने किया है। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बदले की भावना से काम रही है। भाजपा अपने विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर परेशान कर रही है।

Shivpal Singh Yadav attacks on BJP government

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को इटावा जिले के श्री प्रह्लाद स्मारक इंटर कालेज चौपला में पहुंचे थे। शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही उन्होंने आगामी 18 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में भी क्षेत्रीय जनता से बड़ी तादाद में शामिल होने का अनुरोध किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को सदस्यता दिलाई गई।

शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आजम खान के खिलाफ चल रही कार्रवाई बदले की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर उन्हें परेशान करने का काम कर रही है। बता दें कि 3 सितंबर को मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ आजम खान के साथ खड़े रहने की अपील की। उन्होंने कहा, 'आपके माध्यम (मीडिया) से मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि वह आजम के साथ खड़े रहें। जौहर यूनिवर्सिटी को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+