शिवपाल ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, कहा- कांग्रेसी नेता भी झूठे लोग
Lucknow News, लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन नहीं होने पर शुक्रवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने कांग्रेस का एक महीने तक इंतजार किया। कांग्रेस के नेता रोज मीटिंग करते रहे, लेकिन बीच में सूची जारी कर दी। कांग्रेसी नेता भी झूठे लोग हैं।

प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्हें कहा कि देश के हालात ठीक नहीं हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान, व्यापारी, मजदूर दुखी है। पूरे देश की जनता अब परिवर्तन चाहती है। उन्हों कहा कि अबकी केंद्र में जो सरकार बनेगी वह बिना प्रसपा लोहिया के सहयोग से नहीं बनेगी।

शिवपाल यादव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमने तो कांग्रेस का एक महीने तक इंतजार किया। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। कांग्रेस के नेता रोज मीटिंग करते रहे, लेकिन बीच में सूची जारी कर दी। कांग्रेसी नेता भी झूठे लोग हैं। उन्होंने कहा कि छोटी पार्टियों से बातचीत जारी है। एक दो दिन में सूची तैयार कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगें। क्योंकि समय अब बहुत कम बचा है।












Click it and Unblock the Notifications