अखिलेश समर्थकों से शिवपाल की अपील, 5 नवंबर के कार्यक्रम में भी आएं
शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के समर्थकों से की अपील, 5 तारीख के कार्यक्रम में भी जोश के साथ हिस्सा लें।
लखनऊ। अखिलेश यादव के विकास रथ के कार्यक्रम में माना जा रहा था कि चाचा शिवपाल यादव इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन तमाम अटकलों को दरकिनार कर शिवपाल यादव, मुलायम सिंह यादव सहित तमाम नेता कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।

सपा के रजत जयंती कार्यक्रम में जदयू और आरएलडी के नेता करेंगे शिरकत
कार्यक्रम में बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आज अखिलेश यादव के नेतृत्व मे रथ यात्रा में जा रही है। यह रथ यात्रा पूरे यूपी में संदेश देने का काम करेगी, जो हमारी सरकार ने चार साल में जो ऐतिहासिक काम किया है।
5 करोड़ का रथ खराब, अपनी ही कार से अखिलेश यात्रा पर निकलें
शिवपाल यादव ने कहा कि आज हम इस रथयात्रा को मैं अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उनकी रथयात्रा सफल हो, हमारा आगे का लक्ष्य है इस यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बनने पाए।
आगामी चुनाव को देखते हुए शिवपाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है 2017 में स्पष्ट बहुमत की सपा सरकार बनें। हमें खुशी है कि ये समाजवादी पार्टी है, जिसका परचम पूरे प्रदेश में लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी के संघर्ष की चलते हैं पार्टी यहां तक पहुंची है।
विकास रथ के साथ ही शिवपाल ने कहा कि मैं आप लोगों से अपील और निवेदन करता हूं कि 5 को जो स्थापना मनाया जा रहा है उसमें भी आप सभी जोश के साथ पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने जोश के साथ होश को बनाए रखने की नसीहत भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications