शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का बड़ा ऐलान, जमातियों को लेकर कही ये बात

लखनऊ। तब्लीग-ए-जमात में शामिल हुए जमातियों के मदरसों में पनाह देने के मामले में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश के समस्त मुतवल्लियों को निर्देश जारी करते हुए कहा, 'किसी भी तबलीगी जमात को मस्जिदों या मदरसों में जगह नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुसलमान बताकर मस्जिद या मदरसे में रुकना चाहे तो फौरन पुलिस और शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की हेल्पलाइन को सूचित करें।'

Recommended Video

    Coronavirus: Shia Waqf Board के Chairman का बड़ा ऐलान, जमातियों को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    shia board chairman wasim rizvi big statement on tablighi jamaat

    ये बाते शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने शनिवार को वीडियो जारी कही। इस दौरान वसीम रिजवी ने बताया कि नेपाल सीमा से सटी हुई मस्जिदों और मदरसों पर खास नजर रखी जाए। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी भी मुतवल्ली ने देशद्रोही को छुपाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, सरकार से उसके खिलाफ एनएसए (NSA) लगाने की सिफारिश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड करेगा।

    इससे पहले वसीम रिज़वी ने कोरोना वायरस से होने वाली मौतों को लेकर एक और बड़ा बयान दिया था। वसीम रिज़वी ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख कर मांग की है कि देश के बड़े डॉक्टरों से सलाह लेकर कोरोना वायरस से मरने वाले व्यक्तियों का अंतिम संस्कार जलाकर किया जाए। इतना ही नहीं वसीम रिजवी ने कहा कि अगर जमात में शामिल लोगों की वजह से कोरोना वायरस फैलता है और किसी की भी मौत उस संक्रमण से होती है तो मौलाना मोहम्मद साद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

    यूपी में 438 हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या
    वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में शनिवार को 7 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 438 हो गए हैं। कुल संख्या में से 32 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि चार संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, 8671 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है और 459 अन्य लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+