सपा की हार से मंत्रियों पर शामत, गिरेगी गाज

mulayam singh
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। पार्टी की निराशाजनत प्रदर्शन के कारण अखिलेश सरकार पर हार का खतरा मंडराने लगा है। सरकार खतरे में है तो मुलायम सिंह नाराज। हार का ठीकरा मुलायम अखिलेश एंड कंपनी के माथे पर फोड़ने में जुटे है।

हालत ये है कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी संगठन के पदाधिकारियों और सपा सरकार के मंत्रियों पर गाज गिरने की नौबत आ गई है। सपा की करारी हार से पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव बेहद नाराज हैं।

सूत्रों के मुताबिक हार के बाद दिल्ली से लौटे मुलायम मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से अपने आवास पर मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि हार का ठिकरा मुलायम पार्टी के कुछ मंत्रियों पर फूट सकता है।

सपा सूत्रों के मुताबिक अगले एक-दो दिन में सरकार और संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि सपा प्रमुख सबसे ज्यादा नाराज दर्जा प्राप्त मंत्रियों से हैं। कई दर्जा प्राप्त मंत्रियों के खिलाफ शिकायत है कि पार्टी ने चुनाव में उन्हें जो जिम्मेदारी दी, उन्होंने उनका ईमानदारी से निर्वाहन नहीं किया।

आपको बता दे कि यूपी में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्रियों की संख्या करीब 90 है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इनमे से कुछ मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। अटकलें हैं कि अखिलेश सरकार के कई कैबिनेट और राज्य मंत्रियों पर भी हार की गाज गिर सकती है। साथ ही पार्टी संगठन के कुछ पदाधिकारी हटाए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+