बसपा समर्थकों के गुस्से के चलते फरार हुए दयाशंकर, पुलिस कर रही तलाश

लखनऊ। बसपा सुप्रीमों मायावती के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले दयाशंकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां बड़ीं संख्या में उनके समर्थक सड़कों पर उतरे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस उनके बलिया आवास पर छापेमारी कर रही है।

बसपा समर्थकों ने तोड़ी मर्यादा, दयाशंकर की बहन बेटी की मांग

Security tightened of Dayashankar house police searches his location

दयाशंकर की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस ने बलिया स्थित उनके घर पर धावा बोला लेकिन वह वहां से नदारद मिले। पुलिस अभी भी उनकी तलाश कर रही है लेकिन उनकी कोई खबर नहीं है अभी। वहीं बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि दयाशंकर सिंह को हर हाल में जेल के भीतर जाना चाहिए वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं, यह मामला सिर्फ मांफी मांगने से खत्म नहीं होगा।

दयाशंकर के कारण बसपा को मिली 'संजीवनी'!

उधर गुस्साये बसपा समर्थकों को देखते हुए पुलिस ने दयाशंकर के घर जोकि ऑफिसर्स कॉलोनी में हैं की सुरक्षा बढ़ा दी है। लखनऊ स्थित उनके आवास पर दो नौकर रहते हैं लिहाजा यहां पर पुलिस को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की हिंसा की घटना ना हो।

दयाशंकर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उनकी सघन तलाश शुरु कर दी है। सर्विलांस के जरिए उनकी लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। उनके खिलाफ बसपा के राष्ट्रीय सचिव मेवालाल गौतम ने एफआईआर दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके घर पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+