रामबृक्ष की पागल सेना हाथ में बम की माला पहनकर घूमती थी
लखनऊ। मथुरा में जिस तरह से जवाहर बाग में रामबृक्ष ने अवैध कब्जा किया था, उसके पीछे की कहानी अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। रामवृक्ष के सुरक्षा कमांडर वीरेश यादव ने पुलिस की हिरासत में आने के बाद कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं।
जानिये कैसे चलता था जवाहर बाग में पागलपन का खेल

वीरेश यादव ने पुलिस को बताया कि रामबृक्ष के दल में एक गुट को पागल सेना के नाम से जाना जाता था जोकि अपने हमेशा हाथ में हथगोले लेकर घूमते थे। यही नहीं ऐसे लोग भी इस सेना में थे जो बमों की माला पहनकर घूमते थे। रामबृक्ष की पागल सेना के लोगों का लोगों में बहुत खौफ था, यह लोग काफी हिंसक प्रवृत्ति के थे। माना जा रहा है कि कहा तो यहां तक जाता है कि कुछ ऐसे भी थे जो इन बमों की माला बनाकर गले में डाल लेते। ये लोग काफी हिंसक थे।
अब पुलिस को इन लोगों के की तलाश में जुटी हैं। जिस तरह से इन लोगों की हिंसक प्रवृत्ति के बारे में वीरेश यादव ने बताया है कि उससे माना जा रहा है कि यह कहीं भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। वीरेश के अनुसार पागल सेना में कुल 50 लोग शामिल थे, जो रामबृक्ष के इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहते थे।
यहां तक कि वह अपनी जान तक देने के लिए तैयार थे। खास बात यह है कि इस सेना मे सिर्फ पुरुष नहीं बल्कि महिलायें भी शामिल थी। रामबृक्ष की इस सेना में बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश यूपी सहित देश के कई हिस्सों के लोग शामिल थे। इन लोगों को बकायदा ट्रेनिंग दी जाती थी, वीरेश यादव के अनुसार यह लोग चलते फिरते बम बन गये थे।












Click it and Unblock the Notifications