बरेली में राहुल के रोड में एसपीजी कमांडो और समर्थकों के बीच चले लात-घूंसे
बरेली। यूपी में मेगा रोड शो कर रहे राहुल गांधी के रोड शो में पार्टी के कार्यकर्ता और एसपीजी के बीच भिड़ंत हो गई। बरेली में रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता अमजद सलीम व राहुल की सुरक्षा में लगे एसपीजी के कमांडो के आपस में भिड़ गए।

कैराना मुद्दे पर भाजपा फिर से कसेगी कमर, नई योजना के तहत होगा काम
यह घटना उस वक्त हुई जब राहुल का रोज शो बरेली के बारा बाजार पहुंचा, वहां कांग्रेस के नेता अमजद सलीम जब राहुल गांधी को माला पहनाने के लिए पहुंचे तो एसपीजी के कमांडो ने उन्हें रोक लिया।
बड़ा बदलाव: अब आपके मोबाइल फोन में होगा आपका पासपोर्ट
जब जवानों ने अमजद को रोका तो उनके साथ मौजूद समर्थक एसपीजी के जवानों से भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गौर करने वाली बात यह है कि यह सारा वाकया राहुल गांधी के सामने हो रहा, लेकिन काफी समय बाद राहुल ने जवानों को रोका और विवाद खत्म हुआ।
गुरुद्वारा, दरगाह और मंदिर भी गए राहुल
राहुल गांधी बारा के बाद रोहिलखड विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो क्लिक कराई। इसके बाद राहुल गुरुद्वारे पहुंचे और वहां मत्था टेका। जिसके बाद वह धोपेश्वर नाथ मंद्रि और दरगाह ए आला हजरत भी पहुंचे।
11 मीटिंग और खाट सभा को करेंगे संबोधित
आपको बता दें कि राहुल गांधी आज रामपुर भी जाएंगे और 91 किलोमीटर की यात्रा के बाद खाट सभा भी करेंगे। इस दौरान वह 11 मीटिंग्स भी करेंगे और लोगों से बात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications