जीवन तलाशने लखनऊ के वैज्ञानिक जायेंगे मंगल ग्रह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वैज्ञानिक अब विश्व स्तर पर अपना परचम लहराने को तैयार हैं। मंगल पर जीवन की तलाश करने जाने वाले वैज्ञानिकों की सूचि में लखनऊ के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

नासा के वैज्ञानिक इसी साल लखनऊ में एक स्टडी करेंगे जिसमें भारत सहित कई देशों के वैज्ञानिक शामिल होंगे। इस साल चंद्रयान-2 मिशन से पहले भारत में नासा के वैज्ञानिक भारत में एक शोध करेंगे।
यह शोध लखनऊ विश्वविद्याल के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोबॉटनी (बीएसआईपी) और मार्स सोसाइटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों के साथ लद्दाख में किया जाएगा।
लखनऊ के जिन वैज्ञानिकों का नाम शामिल है इस शोध के लिए उनका नाम है। डॉ मुकुंद शर्मा, डॉ आरिफ हुसैन अंसारी, डॉ रणधीर सिंह और डॉ विनीता फरतियाल।
यह कार्यक्रम स्पेसवार्ड बाउंड इंडिया कार्यक्रम के मंगल अभियान के तहत किया जा रहा है। जिसमें सैटेलाइड, उच्चतम तापमान और ठंड, ग्लेशियर जैसे हालात में जीवन की संभावना को तलश किया जाएगा।
नासा के वैज्ञानिक इस शोध के लिए कई संबंधिक वैज्ञानिक उपकरण अपने साथ लेकर आयेंगे। वहीं खास बात यह भी है कि नेशनल ज्योग्राफिक चैनल इस पूरे मिशन पर एक डॉक्युमेंट्री भी बनायेगा। इस डॉक्युमेंट्री में सभी प्रयोगों और आकंड़ों को संकलित कर दिखाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications