यूपी सरकार की अनलॉक 5 की गाइडलाइंस जारी, 15 अक्टूबर के बाद से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर के बाद कंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षिक और मनोरंजन के आयोजनों को भी 100 व्यक्तियों के साथ अनुमति दी गई। किसी बंद कमरे में 50 प्रतिशत, लेकिन अधिकतम 200 व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम की अनुमति दी गई है। बता दें, केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार का अनलॉक 5 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के अनुसार यूपी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। माना जा रहा है कि दुर्गा पूजा के आयोजन समेत विभिन्न आयोजकों को नई गाइडलाइन से राहत मिल सकती है।
Recommended Video

यूपी सरकार ने की नई गाइडलाइंस
सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे।स्वैच्छिक रूप से क्लास में शामिल होने वाले बच्चों को दी जा सकती है अनुमति। पैरेंट्स की लिखित सहमति से बच्चे स्कूल जा सकते हैं। स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को अलग से सावधानी गाइडलाइन जारी की जाएगी। ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए प्राथमिकता दी जाएगी।
15 अक्टूबर से स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति
भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 15 अक्टूबर से स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति दी जाएगी। कंटेनमेंट जॉन के बाहर सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी दर्शकों के साथ 15 अक्टूबर से खुल सकेंगे। मनोरंजन पार्क भी 15 अक्टूबर से खोले जा सकेंगे। कंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक राजनीतिक सांस्कृतिक सामाजिक शिक्षित मनोरंजन के आयोजनों को भी 100 व्यक्तियों के साथ अनुमति मिलेगी। किसी बंद कमरे में 50 फीसदी, लेकिन अधिकतम 200 व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम की अनुमति मिलेगी। वहीं, दुर्गा पूजा के आयोजन समेत विभिन्न आयोजनों को नई गाइडलाइन से राहत मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications