रोजगार की रोटी बांटकर अपनी भूख मिटाएगी समाजवादी पार्टी

Akhilesh Yadav
लखनऊ। यूपी के ताज में भले ही समाजवादी पार्टी के नाम का मोती अभी जड़ा हो, पर कहीं ना कहीं चमक, धमक और हनक अब धूमिल होती नजर आने लगी है। इसी चमक को बरकरार रखने के लिए अखिलेश यादव ने नया पैंतरा अपनाने का निश्‍चय किया है। लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव सरकार प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने पर काफी गंभीर हो गई है। प्रदेश सरकार करीब एक लाख पदों पर भर्ती करेगी। यह पद वर्षों से खाली चल रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि जिन विभागों में भर्ती की जाएगी उनमें राजस्‍व, पंचायती राज, ग्राम्‍य विकास, पुलिस और जन निगम आदि विभिन्‍न विभाग शामिल हैं। पुलिस में सिपाही और सब इंस्‍पेक्‍टर के करीब पचास हजार पद खाली चल रहे हैं। राजस्‍व विभाग में लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार के करीब दस हजार पद खाली हैं। पंचायती राज विभाग में पंचायती सेवकों के हजारों पद खाली चल रहे हैं। ग्राम्‍य विकास अधिकारी के भी पद बड़ी संख्‍या में खाली हैं। जल निगम में सहायक अभियंता और अवर अभियंता के खाली चल रहे पदों पर सालों से भर्ती नहीं की गई है।

ये वो पद हैं जो शासन, प्रशासन की दृष्टि से अति महत्‍वपूर्ण है। मुख्‍य सचिव जावेद उस्‍मानी का कहना है कि उन्‍होंने खाली पदों की समीक्षा की है और तय किया है कि वे वर्ष 2014-15, वर्ष 2015-16 और वर्ष 2016-17 के हिसाब से भर्ती की कार्य योजना तैयार करेंगे और उसी हिसाब से भर्ती की जाएगी। इसके लिए उन्‍होंने अफसरों को बुलाकर निर्देश भी दे दिए हैं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने सरकार बनाने से पहले युवाओं को राजगार के ही सपने दिखाए थे, जो अधूरे रहे और अब जाकर समाजवादी सरकार अपनी साख बचाने को यह आखिरी दांव अपनाने की फिराक़ में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+