जसवंत को मिला सपा का न्यौता, कहा सही इंसान गलत पार्टी में

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खान ने जसवंत सिंह को सपा में आने का न्योता दिया है। आजम ने जसवंत सिंह की तारिफ करते हुए कहा कि एक सही व्यक्ति गलत पार्टी में था। उन्होंने कहा कि अगर जसवंत समाजवादी पार्टी में आना चाहें तो उनके लिये पार्टी के दरवाजे खुले हैं।
आजम खान ने कहा कि भाजपा ने जसवंत सिंह की इज्जत नहीं की। गौरतलब है कि बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने हाल में पार्टी नेतृत्व पर तल्ख टिप्पणियां करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव नामांकन किया था।












Click it and Unblock the Notifications