अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, कहा- ‘माननीय’ सो नहीं रहे, यूपी की दुर्दशा पर चिंतन कर रहे थे
लखनऊ, 18 अगस्त: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाम लिए बगैर एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि 'माननीय' सदन में निद्रा में लीन नहीं थे, बल्कि वह इस चिंतन में लीन थे कि उनके समय में प्रदेश की जो दुर्दशा हुई है और उसके कारण जनता में जो असीमित आक्रोश है, उसका सामना कैसे किया जाए। बता दें, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को विधान परिषद कार्यवाही के दौरान सीएम योगी की कुछ तस्वीरें ट्वीट की थी। कैप्शन में लिखा था 'दम तोड़ता उत्तर प्रदेश, सदन में सोता मुख्यमंत्री'।

Recommended Video
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सीएम योगी की तस्वीरें
अजय कुमार लल्लू के ट्वविटर हैंडल से तस्वीरें शेयर करने के बाद अन्य विपक्षी दलों ने भी सीएम योगी की तस्वीरें शेयर करते हुए सदन में नींद लेने का आरोप लगाया। बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले में बिना नाम लिए सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''ये आरोप निराधार है कि 'माननीय' सदन में निद्रा में लीन थे। सच तो ये है कि वो इस चिंतन में लीन थे कि उनके समय में प्रदेश की जो दुर्दशा हुई है और उसके कारण जनता में जो असीमित आक्रोश है, उसका सामना कैसे किया जाए और अगले चुनाव में प्रत्याशी कहाँ से लाये जाएं।''
इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा- खबरदार... मुख्यमंत्री जी सो रहे हैं
इससे पहले कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'दम तोड़ता उत्तर प्रदेश, सदन में सोता मुख्यमंत्री'। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने योगी आदित्यनाथ के इस फोटो पर निशाना साधते हुए लिखा कि खबरदार... मुख्यमंत्री जी सो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications