साध्वी प्राची की प्रशासन को खुली चुनौती, हिम्मत है तो रोककर दिखाओ

लखनऊ। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने इस बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजवायेंगी और किसी ने अगर मां का दूध पीया है तो मुझे रोककर दिखाये। कांवड़ यात्रा 20 जुलाई से शुरु हो रही है लेकिन यूपी और उत्तराखंड में इस यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पाबंदी है।

Sadhvi Prachi dares government to stop her from Playing DJ at Kanwad Yatra

लेकिन इस बैन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साध्वी ने कहा कि इस मैं खुद डीजे बजवाउंगी, जिसने मां का दूध पिया है वह मुझे रोककर दिखाये। साध्वी प्राची यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि पहले मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करवाये। उन्होंने कहा कि सरकार हिंदुओं को परेशान करने के अलग-अलग हथकंडे आजमा रही है। उन्होंने सरकरों पर देश को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

साध्वी प्राची ने मांग की कि यदि सावन में डीजे बंद होता है तो मस्जिदों पर भी लाउडस्पीकर बंद कराये जाए। उन्होंने आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब उनके इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी कांवडियें के साथ बद्तमीजी हुई तो इसके अंजाम बुरे होंगे। यही नहीं उन्होंने आजम खान को फांसी दिये जाने की भी मांग कर डाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+