Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के सिर पर बढ़ाई इनाम की राशि, सूचना देने वाले को मिलेंगे पांच लाख

लखनऊ। बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के सिर पर इनामी की राशि बढ़ा दी गई है। अब विकास दुबे के बारे में खबर देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम मिलेगा। इससे पहले विकास दुबे के सिर पर पुलिस ने ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। दरअसल, विकास दुबे पिछले छह दिनों से फरार चल रहा है। यूपी एसटीएफ और पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी वो हाथ नहीं आ रहा है। वहीं, ऐसी भी जानकारी आ रही है कि विकास दुबे दिल्ली कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है।

शूटआउट में आठ पुलिसकर्मी हुए थे शहीद

शूटआउट में आठ पुलिसकर्मी हुए थे शहीद

दरअसल, 2 जुलाई की रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर घात लगाकर बैठे विकास दुबे और उसके गैंग के सदस्यों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में बिल्हौर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जबकि सात पुलिस गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है। इस बीच विकास दुबे के कई करीबी पुलिस की गिरफ्त में आए है। पुलिस गिरफ्त में आए करीबियों ने बताया कि शूटआउट वाली रात विकास दुबे पुलिस की गोलियों से बचता हुआ साइकिल चलाकर बिकरू गांव से भागा था। करीब पांच किमी दूर शिवली कस्बे में पहुंचकर उसने अपने परिचित से बाइक ली थी और वहां से लखनऊ निकला। इस दौरान उसने शिवली में ही अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। उसी वक्त विकास की पत्नी लखनऊ वाले घर से फरार हुई थी। उसकी आखिरी लोकेशन चंदौली में मिली है।

पहले ही घर से निकल गए थे पत्नी और लड़का

पहले ही घर से निकल गए थे पत्नी और लड़का

विकास दुबे ने लखनऊ में रह रही अपनी पत्नी रिचा दुबे को शूटआउट की जानकारी दे दी थी। सूचना मिलते ही रिचा दुबे अपने बेटे के साथ रात करीब दो बजे घर से निकल गई। सर्विलांस ने जब रिचा की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि उसने तीन जुलाई की सुबह चंदौली में अपना मोबाइल बंद किया है। वहीं, दूसरी और विकास दुबे भी भागा-भागा फिर रहा है। विकास दुबे फरीदाबाद में स्थित एक होटल में रुका हुआ था। लेकिन मंगलवार शाम यूपी एसटीएफ और हरियाणा पुलिस को इस बात की भनक लग गई। लेकिन इन टीमों के पहुंचने से पहले एक बार फिर विकास दुबे का नेटवर्क भारी पड़ गया और वह वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी सीमा पर नाकेबंदी कर दी है।

दिल्ली कोर्ट में कर सकता है आत्मसमर्पण

दिल्ली कोर्ट में कर सकता है आत्मसमर्पण

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास दुबे हरियाणा के फरीदाबाद में नेशनल हाईवे के पास एक होटल में रुका हुआ था। उसके साथ दो और साथी ठहरे थे। विकास फरीदाबाद में रहने वाले अपने एक परिचित की मदद से दिल्ली की कोर्ट में समर्पण करने की तैयारी में था। उससे पहले ही पुलिस को विकास दुबे के छिपे होने की भनक लग गई। जिसके बाद पुलिस उसके मददगार को हिरासत में लेकर होटल पहुंची थी।

CCTV फुटेज में दिखा विकास दुबे

CCTV फुटेज में दिखा विकास दुबे

पुलिस अफसरों के मुताबिक बड़खल चौक के पास ओयो होटल है। इसमें विकास के रुकने की सूचना पर पुलिस पहले उसके मददगार को लेने भारत कालोनी पहुंची। यहां उसने दो लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें लेकर होटल पहुंच कर घेरा बंदी की। पर, पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो चुका था। सीसीटीवी फुटेज में वह बाहर खड़ा दिखायी पड़ा। रिसेप्शन के पास की भी फुटेज मिली है। इसमें नीली टीशर्ट पहने वह खड़ा हुआ है। उसके पास एक काला बैग भी था। बाल उसने काफी छोटे करा रखे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+