72 साल के प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, ऑटो से कूदी छात्रा
लखनऊ। यूं तो शिक्षकों को समाज को नई दशा व दिशा देने वाला माना जाता है, लेकिन लखनऊ में एक प्रोफेसर ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर इस पद की गरिमा को तार-तार कर दिया है। लखनऊ के हजरतगंज में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।

यहां रिटायर्ड प्रोफेसर ने बीए में पढ़ने वाली छात्रा के साथ ऑटो में छेड़खानी की जिसके बाद छात्रा चलती ऑटो से कूद गई। पीड़ित छात्रा ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने आपबीती बयान करते हुए कहा कि जिस वक्त वह ऑटो से जा रही थी तो उसके बगल में बैठा प्रोफेसर छेड़खानी करने लगा।
भागने की फिराक में था प्रोफेसर
छात्रा ने बताया कि जब प्रोफेसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने ऑटो रुकवाया और वहां मौजूद लोगों से प्रोफेसर की हरकतों के बारे में बताया जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर ऑटो रुकने के बाद भागने की फिराक में था लेकिन वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications