यूपी में 16448 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती अगले हफ्ते होगी शुरु
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार जल्द ही प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े 16448 पदों को भरे जाने की प्रक्रिया जल्द शुरु होगी। शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया के लिए आवेदन अगले हफ्ते स्वीकार किये जायेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि शासन से इन पदों की भर्ती के लिए अनुमति मिल गयी है।
UP में टीचरों के निकली 9277 पदों पर वैकेंसी, फौरन करें आवेदन, पूरी जानकारी यहां

शासनादेश जारी होने के बाद एनआईसी भर्ती के लिए अलग वेबसाइट बनायेगी, जहां अभ्यर्थी पदों के लिए आवेदन कर सकते है। पदों पर भर्ती के लिए वो अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो इसकी योग्यता को पूरा करते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में दो महीने का समय लगने की उम्मीद हैं। इस भर्ती के बाद परिषदीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाओं की कमी को पूरा किया जाएगा।
संजय सिन्हा ने बताया कि जल्द ही विद्यालयों को इम्पलाई कोड आवंटित किया जाएगा। इस कोड के जरिए शिक्षक अपने प्रमोशन और पीएफ की जानकारी हासिल कर सकते हैं। नये शिक्षकों की भर्ती के अलावा तीन साल से अंतरजनपदीय ट्रांसफर का भी रास्ता खुल जाएगा।
इसके लिए जल्द ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद आदेश जारी करने वाला है। ट्रांसफर प्रक्रिया के शुरु होने के साथ ही पति और पत्नी को एक ही जिले में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। इसके लिए भी परिषद अलग से वेबसाइट बनायेगा, जिसका एक लाख से अधिक शिक्षक लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications