BSP के बागी विधायक मिलकर बनाएंगे नई पार्टी, सपा से जुड़ने को लेकर क्या बोले असलम राईनी?

लखनऊ, 15 जून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में सियासी घमासान शुरू हो गया है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के बागी विधायक असलम राईनी ने दावा किया है कि बसपा के बागी विधायक मिलकर नई पार्टी का गठन करेंगे। इस सिलसिले में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है। राईनी का कहना है कि नई पार्टी के मुखिया लालजी वर्मा होंगे। उन्होंने कहा कि बसपा से बगावत करने वाले 11 विधायकों का साथ नया दल बनाने का इरादा है। दल बनाने के लिए एक और विधायक की जरूरत है। जल्द ही 12 विधायक मिलाकर अपनी पार्टी बनाएंगे।

rebel mla of bsp will form a new political party says mla aslam raini

लालजी वर्मा रहेंगे दल के नेता

असलम राईनी ने कहा कि दल के नेता लालजी वर्मा रहेंगे और वो ही पार्टी का नाम और पार्टी की कार्यशैली तय करेंगे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात पर राईनी ने कहा, हमारे कई विधायकों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है। सपा से जुड़ने को लेकर कहा कि हमारे नेता लालजी वर्मा जो भी फैसला लेंगे वह हम लोग मानेंगे। उन्होंने ये भी कहा, 'अगर लालजी वर्मा कहेंगे कि कुएं में कूद जाओ, तो हम कुएं में भी कूद जाएंगे।' इस दौरान राईनी ने कहा कि उन्हें मायावती से नहीं बल्कि सतीश मिश्रा से शिकायत है। सतीश मिश्र ने लालजी वर्मा और रामाचल राजभर के साथ बुरा व्यवहार किया।

बागी विधायकों ने अखिलेश यादव से की थी मुलाकात

बता दें, बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित किए गए 11 विधायकों में से 6 विधायक मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ में उनके पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इन सभी 6 विधायकों ने भिनगा से विधायक असलम राईनी के नेतृत्व में अखिलेश से मुलाकात की। अखिलेश से जिन 6 विधायकों ने मुलाकात की, उनमें असलम राईनी, असलम अली, मुज्तबा सिद्दीकी, हाकिम लाल, सुषमा पटेल और हरगोविंद भार्गव शामिल थे। इस मुलाकात के बाद इन सभी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद असलम राईनी ने कहा कि हम सभी 11 विधायक मिलकर अपनी एक नई पार्टी बनाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+