आजम खान पर भड़के रवि किशन, कहा- इतनी बुरी तरह हारोगे की पगला जावोगे
लखनऊ। जयाप्रदा पर विवादित बयान देकर आजम खान बुरी तरह घिर चुके हैं। राजनीतिक पार्टियों से लेकर बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर आजम खान निशाने पर हैं। सोमवार को भोजपुरी स्टार रवि किशन ने आजम को टारगेट करते हुए ट्वीट किया, ''आजम खान आपकी जमानत जब्त है। इतनी बुरी तरह आप हारोगे की पगला जावोगे, फिर कभी किसी नारी का अपमान नहीं कर पावोगे।'' बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बीजेपी ने गोरखपुर से रवि किशन को उम्मीदवार बनाया है।

आजम ने जयाप्रदा पर दिया था बयान
रविवार को आजम खान ने एक जनसभा के दौरान कहा था, 'जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उनकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है।' इस मामले को लेकर आजम खान के खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने भी पूरे मामले पर रामपुर के डीएम से रिपोर्ट मांगी है। आजम के बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।हालांकि, आजम खान का कहना है कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का भी नाम नहीं लिया।
ये भी पढ़ें: लखनऊ लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

जयाप्रदा का आजम पर पलटवार
आजम खान के बयान पर पलटवार करते हुए जयाप्रदा ने कहा, 'यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। आपको याद होगा कि जब मैं 2009 में उनकी पार्टी से उम्मीदवार थी, तब भी उन्होंने मुझे लेकर एक बयान दिया था और उस वक्त किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं एक महिला हूं और आजम खान ने जो कहा, उसे मैं दोहरा नहीं सकती। मैं अखिलेश यादव की खामोशी पर हैरान हूं, उनके सामने मेरा अपमान होता रहा। मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ क्या बुरा किया है, जो वह ऐसी बातें कह रहे हैं। आजम खान को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि अगर यह आदमी जीत गया, तो लोकतंत्र का क्या होगा? समाज में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं होगी। हम कहां जाएंगे? क्या मुझे मर जाना चाहिए, तब आप संतुष्ट होंगे? आप सोचते हैं कि मैं डर जाऊंगी और रामपुर छोड़ दूंगी? लेकिन मैं रामपुर नहीं छोड़ूंगी।'

क्या बोलीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
जयाप्रदा को लेकर की गई आजम खान की अमर्यादित टिप्पणी पर केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, 'मुलायम भाई- आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा हैं। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिए। वहीं, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने भी आजम खान के इस बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि 'आजम खान का बयान बेहद शर्मनाक है, उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। ये अस्वीकार्य है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।'
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications