रतन टाटा ने अखिलेश यादव की जमकर की तारीफ

रतन टाटा ने अखिलेश यादव की जमकर की तारीफ बोले अखिलेश की प्रगतिशील सोच की वजह से प्रदेश नई उंचाइयों पर पहुंच गया है।

लखनऊ। टाटा चेयरमैन रतन टाटा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की, उन्होंने प्रदेश की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से यूपी विकसित हो रहा है उसे देखकर मैं काफी खुश हूं।

ratan tata

कानपुर में 19 दिसंबर को तीन साल पुरानी कुर्सी पर ही क्यों बैठेंगे मोदी?

रतन टाटा ने कहा कि यूपी में विकास हो रहा है और यह देश के अहम राज्यों की लिस्ट में आ गया है। रतन टाटा गुरुवार को लखनऊ में इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट सप्लाइ योजना के शुभारंभ के मौके पर लखनऊ में थे और इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की।

अखिलेश की सोच प्रगतिशील

टाटा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रगतिशील सोच की वजह से प्रदेश में असंभव काम को संभव किया गया। उन्होंने कहा कि जब भी मैं प्रदेश में आता हूं तो कुछ नया देखता हूं।

प्रदेश के विकास की तारीफ करते हुए टाटा ने कहा कि पहले यूपी की तुलना पिछड़े राज्यों में होती थी लेकिन अब अगण राज्यों में इसकी तुलना होती है।

रतन टाटा प्रेरणा स्त्रोत

वहीं इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी रतन टाटा यूपी आते हैं उन्हें देखकर ज्यादा काम करने की इच्छा होती है। उन्होंने कहा कि मुमकिन हो कि लोग मुख्यमंत्री का नाम ना जानते हों लेकिन रतन टाटा का नाम हर कोई जानता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+