रंजीत बच्चन हत्याकांड में एक शूटर गिरफ्तार, ट्रेन से भागा था मुंंबई

लखनऊ। विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुंबई से एक शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस शूटर को लखनऊ लाएगी। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर मुंबई फरार हो गया था। बता दें, रंजीत बच्चन की राजधानी के परिवर्तन चौक स्थित ग्लोब पार्क के पास दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश वहां से पैदल भाग निकले थे।

ranjit bachchan murder case shooter arrested from mumbai

रंजीत बच्चन लखनऊ में पत्नी कालिंदी के साथ ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे। यह आवास 2013 में सपा सरकार ने कालिंदी की संस्था को आवंटित किया था। रंजीत ओसीआर बिल्डिंग से निकलकर सुबह 6 बजे ग्लोब पार्क के पास पहुंचे थे। तभी पार्क के गेट पर पीछे से शॉल ओढ़े आए बदमाशों ने उन्हें रुकने को कहा और पिस्टल निकाल दोनों के मोबाइल छीनने के बाद गोली मार दी थी। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है, जिसमें दो संदिग्धों को देखा गया है। इन पर 50 हजार रुपए का इनाम भी जारी किया गया था।

चार पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

हत्याकांड के बाद पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने ड्यूटी में लापरवाही पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम चौकी प्रभारी संदीप तिवारी और परिवर्तन चौक पर लगी पीआरवी के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसटीएफ के अलावा पुलिस व क्राइम ब्रांच की आठ टीमें लगाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+