Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दो पत्नियों के साथ रहते थे तीन शादियां करने वाले रंजीत बच्चन, दर्ज थे दो रेप केस

लखनऊ। विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली है। अब तक हुई जांच में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, ये भी बात सामने आई हैं कि रंजीत ने तीन शादियां की थी। पहली शादी स्मृति से हुई थी, जो कुछ समय बाद टूट गई थी। साइकिल यात्रा के दौरान 2002 से 2009 के बीच साथ रहीं कालिंदी शर्मा से रंजीत ने दूसरी शादी की। इसके कुछ समय बाद रंजीत ने लखनऊ में रहने वाली निर्मला श्रीवास्तव से दूसरी शादी कर ली। दोनों पत्नियों के बीच काफी विवाद हुआ, लेकिन आपसी सहमति के बाद दोंनों एक साथ रहने लगीं।

रंजीत के खिलाफ दर्ज थे रेप के दो मामले

रंजीत के खिलाफ दर्ज थे रेप के दो मामले

पुलिस की मानें तो एक पत्नी ने रणजीत के खिलाफ गोरखपुर के महिला थाने में केस दर्ज करवाया था। इसके अलावा शाहपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक अन्य महिला ने भी रंजीत पर रेप, छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कराया था। मामले सामने आने के बाद रंजीत के कथित वृद्धाश्रम का बोर्ड भी उखाड़ दिया गया था।

मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हुई थी हत्या

मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हुई थी हत्या

बता दें, विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की लखनऊ में रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में रंजीत के मौसेरे भाई आदित्य को भी हाथ में गोली लगी थी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है। अभी तक पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस इस हत्याकांड में लूट, पुरानी रंजिश, परिवारिक विवाद, लेनदेन सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

हत्यारे पर 50 हजार रुपए का इनाम

हत्यारे पर 50 हजार रुपए का इनाम

पुलिस कमिश्नर ने हत्याकांड के खुलासे के लिए 8 टीमें गठित कर एसटीएफ को भी लगा दिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे की तस्वीर जारी करने के साथ ही 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+