विवादित स्थल पर तुंरत बनना चाहिए राम मंदिर: राज्यपाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने यह कहकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया कि भारतीय नागरिकों की इच्छा को मानते हुए बाबरी मस्जिद स्थल पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर होते हुए राम नाइक ने कहा कि बाबरी मस्जिद स्थल पर फौरन राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

फैजाबाद स्थित अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नाइक ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। यह भारतीय नागरिकों की इच्छा है और यह इच्छा पूरी होनी चाहिए। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राज्यपाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री अयोध्या विवाद के शांतिपूर्ण हल के लिए एक योजना बना रहे हैं और इसका समाधान अगले 5 सालों में हो जाएगा।
गौरतलब है कि भाजपा के सांसद रहे राम नाईक को इसी साल जुलाई में उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। धर्मांतरण के माहौल में राम मंदिर पर राज्यपाल के इस बयान ने सियासी बयानबाजी को और तेज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications