Rajnikanth in Lucknow: सुपरस्टार रजनीकांत ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सुपरस्टार रजनीकांत से अपने आवास पर मुलाकात की।

CM Yogi Adityanath: सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वह सुबह ही लखनऊ पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने सुबह राज्यपालन आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी।

योगी

सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने अपने ट्वीटर अकाउंटर से इसको शेयर किया। योगी ने लिखा, ख्यात फिल्म अभिनेता श्री रजनीकांत जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।

दरअसल , रजनीकांत अपनी नई फिल्म जेलर की रिलीज के बाद आध्यात्मिक प्रवास पर हैं। हिमालय और झारखंड के रांची में रजरप्पा मंदिर का दौरा करने के बाद अब वह पवित्र शहर अयोध्या का दौरा करेंगे।

दरअसल , सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'जेलर' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये मूवी गत 10 अगस्त 2023 को तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मच रखी है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है।

फिल्म के रिलीज से ठीक एक दिन पहले मूवी के लीड हीरो रजनीकांत हिमालय की यात्रा पर चले गए थे लेकिन अब वह लौट आए हैं और अपनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के चलते ही रजनीकांत अब लखनऊ पहुंचे हैं।

यहां पर वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपनी फिल्म 'जेलर' भी दिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+