Rajnikant in Lucknow: सुपरस्टार रजनीकांत ने की राज्यपाल आनंदीबेन से मुलाकात
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे तमिल अभिनेता रजनीकांत ने आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।
Tamil Superstar Rajnikant: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। मशहूर अभिनेता रजनीकांत की जेलर लखनऊ में दिखाई जाएगी। कार्यक्रम से पहले उन्होंने कहा कि वह अयोध्या भी जाएंगे।

रजनीकांत अपनी नई फिल्म जेलर की रिलीज के बाद आध्यात्मिक प्रवास पर हैं। हिमालय और झारखंड के रांची में रजरप्पा मंदिर का दौरा करने के बाद अब वह पवित्र शहर अयोध्या का दौरा करेंगे।
दरअसल , सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'जेलर' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये मूवी गत 10 अगस्त 2023 को तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मच रखी है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है।
फिल्म के रिलीज से ठीक एक दिन पहले मूवी के लीड हीरो रजनीकांत हिमालय की यात्रा पर चले गए थे लेकिन अब वह लौट आए हैं और अपनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के चलते ही रजनीकांत अब लखनऊ पहुंचे हैं।
यहां पर वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपनी फिल्म 'जेलर' भी दिखाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications