योगी का पैर छूने के बाद अखिलेश यादव से मिले Rajinikanth, कहा- 'हम पुराने दोस्त...'
Rajinikanth: साउथ के सुपरस्टार 'थलाइवी' रजनीकांत अपनी फिल्म 'जेलर' के प्रमोशन को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैं। यहां उन्होंने शनिवार 19 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और पैर छुते हुए नजर आए। तो वहीं,रविवार की सुबह रजनीकांत ने अखिलेश यादव से मुलाकात की।
रजनीकांत, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लखनऊ स्थित आवास पहुंचे और उनसे मुलाकत की। अखिलेश से मिलने के बाद रजनीकांत अयोध्या के लिए रवाना हो गए। अयोध्या रवाना होने से पहले रजनीकांत ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया।

राजनीकांत ने कहा, 'मेरी अखिलेश यादव से 9 साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है। 5 साल पहले जब मैं यहां एक शूट के लिए आया था लेकिन मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी, अब वह यहां हैं तो मेरी उनसे मुलाकात हुई।'
#WATCH | Lucknow, UP: "I met Akhilesh Yadav 9 years ago at a function in Mumbai and we are friends since then, we talk on phone. 5 years ago when I came here for a shoot but I couldnt meet him, now he is here so I met him...": Actor Rajinikanth after meeting SP Chief Akhilesh… pic.twitter.com/QWAeG3306d
— ANI (@ANI) August 20, 2023
इस दौरान योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर बोलते हुए रजनीकांत ने कहा कि बहुत अच्छी मुलाकात हुई। अब मैं अयोध्या जा रहा हूं रामलल्ला के दर्शन करने। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने बीएसपी चीफ मायावती से मुलाकात को लेकर भी सवाल किया। इस सवाल पर रजनीकांत मुस्कार दिए। हालांकि, उन्होंने कुछ कहा नहीं।
इसके बाद अभिनेता रजनीकांत गाड़ी में बैठे और अयोध्या के लिए रवाना हो गए। जैसे ही राजनीकांत के अयोध्या आने की खबर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को वह खुश हो गए। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करतेहुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वह (रजनीकांत) भगवान राम की पूजा करने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications