राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र बोले- 'दोबारा आ सकता है कृषि कानून'
लखनऊ, 21 नवंबर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों को किसानों को समझाने का प्रयास किया। कोशिश की सकारात्मक पक्ष किसानों को समझा देंगे, लेकिन किसान आंदोलित थे। अंत में सरकार को यह लगा कि कानून वापस लेकर फिर दोबारा कानून इस संबंध में अगर बनाने की जरूरत पड़े तो किया जाएगा। कलराज मिश्रा ने बयान उत्तर प्रदेश के भदोही में दिया। इससे पहले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, बिल आते जाते रहते हैं। सरकार दोबारा फिर से कृषि कानून बना सकती है।

कलराज मिश्रा ने कहा, "कृषि कानूनों को लेकर किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। सकारात्मक पक्ष रखने की कोशिश की गई, लेकिन किसान आंदोलित थे। इस बात पर अड़े हुए थे कि तीनों कानून वापस लिए जाएं। आखिर में सरकार को लगा कि कानून वापस लिया जाए और फिर दोबारा इस संबंध में कानून बनाने की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा। लेकिन इस वक्त किसान कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं तो वो ले लेना चाहिए। उन्होंने शालीनता के साथ वापस लिया है। मुझे लगता है कि यह अच्छा कदम है। उचित निर्णय ही सरकार ने लिया है।"
Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (19 नवंबर) को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में तीनों कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान किया था। हालांकि, किसान अभी भी अपनी कुछ मांगों के लिए अड़े हुए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि क़ानून वापस हुए है। हमारे सारे मुद्दों में से केवल एक मुद्दा कम हुआ है, बाकी मुद्दे अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमें और जिन किसानों की मृत्यु हुई ये मुद्दे महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications