किसान मार्च के बीच चाय पीने राहुल पहुंचे दलित के घर
देवरिया। यूपी में दलित वोटों पर अपनी पकड़ बनाने के लिए सभी सियासी दलों में होड़ मची है। इसी कड़ी में आज से देवरिया से अपनी यूपी की किसान यात्रा शुरु कर रहे राहुल गांधी दलित के घर पहुंचे। किसान मार्च के अपने पहले दिन राहुल गांधी ने कंचनपुर में एक दलित के घर पहुंचे। यहां पहुंचकर राहुल गांधी ने ना सिर्फ दलित के घर चाय पी बल्कि वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर उनका हाल लेने की भी कोशिश की।
VIDEO-देवरिया में राहुल की खटिया लूट ले गए लोग

जूते पहनकर ही कर दी पुष्पांजलि
इससे पहले राहुल गांधी सुभाष चौक पहुंचे और यहां उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। हालांकि यहां राहुल पुष्प अर्पित करते समय अपने जूते उतारना भूल गये जिसको लेकर सोशल मीडिया पर वह आलोचकों के निशान पर भी रहे।
राहुल को अब जाकर पता चला है आटे-दाल का भाव- भाजपा
क्या कहा खाट सभा में राहुल ने
राहुल ने अपनी यात्रा की शुरुआत के बाद रुद्रपुर के सतासी कॉलेज में किसानों के साथ खाट चौपाल में हिस्सा लिया जहां उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
लुट गयी थी राहुल की खाट
हालांकि इस खाट चौपाल के बाद राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर खाट को लूटने की होड़ मच गई और लोग अपने कंधों व सिर पर खाट को लेकर भागने लगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ भी मच गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications