राहुल यूपी में करेंगे चने पे चर्चा, 6 महीने पहलें बाटेंगे टिकट
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए चने पे चर्चा शुरु करेंगे। अमेठी में अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने लइय्या चना खाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।
बढ़ सकती हैं सपा, बसपा और भाजपा का मुश्किलें!

राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की वह भी बिल्कुल देसी अंदाज में। साथ ही उन्होंने इस बात का भी वायदा किया कि वह आने वाले समय में प्रदेश में कई जगह लोगों से बातचीत करेंगे।
राहुल गांधी ने यूपी के दौरे पर कहा कि वह प्रदेश के चुनाव से छह महीने पहले टिकटों का बंटवारा करेंगे। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी की राष्ट्रीय मुद्दों को उठाने और पीएम मोदी के अपने वादों को नहीं पूरा करने जैसे मुद्दे उठाने की सराहना की।
अमेठी में जो लोग फैक्ट्रियों में काम करते हैं उनका कहना है कि 80 फीसदी फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं, यही नहीं कुछ तो बंद होने की कगार पर है। इसके लिए लोगों ने एनडीए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।












Click it and Unblock the Notifications