राज्यसभा की 11 सीटों के लिए यूपी में सियासी घमासान शुरु

लखनऊ। राज्यसभा में खाली हो रही 11 सीटों के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी उठापटक शुरु हो गयी है। इसके लिए समाजवादी पार्टी के आला नेता अपनी कोशिशें तेज कर चुके हैं। यही नहीं कई ऐसे चेहरे जो पार्टी से ताल्लुक नहीं रखते हैं वह भी राज्यसभा की सीट पर नजरें लगाये हैं।

गायत्री परिवार के मुखिया ने राज्यसभा जाने से किया इनकार

Race over 11 Rajya Sabha seat begins in Uttar Pradesh which is to be filled on 4 july

जिन नामों की सबसे अधिक चर्चा है वह है अमर सिंह, अखिलेश दास, संजय सेठ जो समाजवादी पार्टी की सीट पर राज्यसभा की सीट का टिकट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा माता प्रसाद यादव, बलराम याद भी इस रेस में आगे में है।

पूरे उत्तर प्रदेश में घूमी सपा की "साइकिल नंबर 2017"

राज्यसभा की 11 सीटें चार जुलाई को खाली हो रही है, ऐसे में सात सीटें सपा, भाजपा और बसपा के 2-2 और कांग्रेस के पास राज्यसभा की एक सीट हैं। हालांकि बसपा की ओर से सतीश चंद्र मिश्रा दोबारा इस सीट पर बने रहे सकते हैं जबकि अंबेथ राजन को भी मायावती राज्यसभा भेज सकती हैं।

जिस तरह से पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा मुलायम सिंह से एक बार फिर से नजदीकी बढ़ा रहे हैं उसे देखते हुए लगता है कि उन्हें भी राज्यसभा की सीट मिल सकती है। हालांकि बेनी प्रसाद वर्मा ने ऐसी अटकलों से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+