पुष्पक एक्सप्रेस पेड़ से टकराई, ओएचई लाइन के ट्रेन पर गिरने से करंट
लखनऊ। मुंबई से लखनऊ के बीच चलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस का बड़ा हादसा टल गया। जिस वक्त पुष्पक एक्सप्रेस मुंबई से लखनऊ आ रही थी उसी वक्त मानक नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर
अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ के टूटने की वजह से ओएचई लाइन टूट कर गिर गयी जिससे ट्रेन के भीतर करंट दौड़ने लगा।

ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस पर आज सुबह जब यह हादसा हुआ तो यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। रेलवे ने तुरंत इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप्प कर दिया। हादसे के बाद तुरंत
यात्रियों को बोगी से बाहर निकाला गया। यह हादसा आज सुबह तकरीबन 11 बजे का है। जब गढ़ी कनौर के पास एक पेड़ ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन लाइन पेड़ के गिरने से टूट गया।
पेड़ ओएचई से टकराने के बाद पैट्री कार के उपर जा गिरा। जिसके बाद मौके पर रेलवे इंजीनियर औ अन्य कर्मचारी राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंचे। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते बड़े हादसे को टाल दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications