लखनऊ: भाजयुमो नेता प्रत्यूष की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर पर किया हंगामा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भाजयुमो नेता प्रत्यूष मणि त्रिपाठी का सोमवार की देर रात खून से लथपथ शव मिला है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रत्यूष की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत्या से आक्रोशित परिवारीजनों व समर्थकों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है।

Protest against Police after BJP leader Pratyushmani Tripathi dead in Lucknow

जानकारी के अनुसार, मामला महानगर थाना क्षेत्र के बादशाह नगर का है। यहां सोमवार की देर रात पुरानी रंजिश के चलते बीजेपी नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में सड़क पर पड़े बीजेपी नेता को पुलिस ने तुरंत ट्रामा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान प्रत्यूषमणि त्रिपाठी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता ट्रामा सेंटर पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए एसएसपी को निलंबित करने की मांग करने लगे। देखते ही देखते कई थानों की फोर्स के साथ एडीजी आईजी डीएम सभी लोग ट्रामा सेंटर पहुंच गए हैं।

कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
भाजपा नेता की हत्या की खबर जैसे ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रामा पहुंच गए और हंगामा करने लगे इस दौरान कई थानों की फोर्स एसएसपी, डीएम, एडीजी, आईजी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थें कि इस एसएसपी डीएम से लगातार अभद्रता करने लगें और बॉडी को ले जाने से मना कर दिया। कार्यकर्ता लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग
जैसे ही डीएम कौशल राज शर्मा ट्रामा सेंटर के अंदर पहुंचे तो मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और एसएसपी को निलम्बित करने की मांग करने लगे। किसी तरह से मौजूद पुलिसकर्मियों ने डीएम कौशल राज शर्मा को कार्यकर्ताओं के बीच से निकाला। हालांकि देर रात तक कार्यकर्ता ट्रामा सेंटर पर ही जमे रहे और लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। घटना से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। वहीं बीजेपी कार्यकर्ता संजय शुक्ला ने राज्य सरकार से मृतक प्रत्यूष मणि त्रिपाठी को मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+